तर्कद्वार या लॉजिक गेट (logic gate) वह सिस्टम है जिसका आउटपुट उसके इनपुट पर उपस्थित वर्तमान संकेतों या पूर्व संकेतों निर्भर करता है। यह भौतिक युक्ति हो सकती है या कोई आदर्शीकृत युक्ति। आजकल अधिकतर अर्धचालक लॉजिक गेट प्रयोग किये जाते हैं किन्तु सिद्धान्ततः ये विद्युतचुम्बकीय रिले, तरल लॉजिक, दाब लॉजिक, प्रकाशिक लॉजिक, अणुओं आदि से भी बनाये जा सकते हैं।
तर्क द्वार किसी भी डिजिटल सिस्टम के मूल बिल्डिंग ब्लॉक हैं। जो तार्किक ऑपरेशन करते है। लॉजिकल ऑपरेशन को स्विचिंग ऑपरेशन भी कहते है।
लॉजिक गेट एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट है जिसमें एक या एक से अधिक इनपुट होते हैं और केवल एक आउटपुट होता है। इनपुट और आउटपुट के बीच का संबंध एक निश्चित तर्क पर आधारित है।
एक डिजिटल प्रणाली में केवल कुछ बुनियादी ऑपरेशन किए जाते हैं, भले ही सिस्टम की जटिलताएं कुछ भी हों। डिजिटल कंप्यूटर जैसे बड़े डिजिटल सिस्टम में कई बार ये ऑपरेशन करने पड़ सकते हैं।
जिस प्रकार एक दरवाजा (द्वार) की दो अवस्थाओं होती है जैसे ‘खुला ओर बन्द’ में हो सकता है, उसी प्रकार लॉजिक गेट का आउटपुट भी ‘हाई और लो’ (High/Low) या (0 और 1 ) हो सकता है।
How many Types of Logic Gate in Hindi? (लॉजिक गेट कितने प्रकार के होते है?)
- AND Logic Gate
- OR Logic Gate
- NOT Logic Gate
उपरोक्त तीन लॉजिक गेट के अतिरिक्त तीन अन्य लॉजिक गेट होते है जो AND, OR और NOT गेट पर आधारित होते है। AND, OR और NOT लॉजिक गेट को बेसिक लॉजिक गेट कहते है।
- NAND Logic Gate
- NOR Logic Gate
- XOR Logic Gate
- XNOR Logic Gate
What is AND Logic Gate in Hindi? (AND लिगीक गेट क्या होता है?)
AND Logic Gate Definition:-AND गेट एक डिजीटल सर्किट है । जिसमें दो या दो से अधिक इनपुट होते हैं और केवल एक आउटपुट होता है। AND गेट मे आउट्पुट तभी हाई होता है जब दोनों या सभी इनपुट हाई होते है।
AND गेट मे दोनों या सभी इनपुट मे Multiplication ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता है जिसे (.) से प्रदर्शित किया जाता है। AND गेट का Boolean Expression (Y=A.B) इस प्रकार होता है।
AND Gate Boolean Expression
Y=A.B
AND Gate Symbol

AND Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YA.B=Y |
0 | 0 | 0 |
1 | 0 | 0 |
0 | 1 | 0 |
1 | 1 | 1 |
What is OR Gate in Hindi? (OR Gate क्या होता है?)
OR Logic Gate Definition:-OR गेट एक डिजीटल सर्किट है । जिसमें दो या दो से अधिक इनपुट होते हैं और केवल एक आउटपुट होता है। OR गेट मे दोनों इनपुट के बंद या लो होने पर आउट्पुट लो या बंद आएगी। इसके अलावा OR गेट मे कोई एक इनपुट के हाई या चालू होने पर इनपुट हाई आएगी।
OR गेट मे दोनों या सभी इनपुट मे Addition ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता है जिसे (+) से प्रदर्शित किया जाता है। OR गेट का Boolean Expression (Y=A+B) इस प्रकार होता है।
OR Gate Boolean Expression
Y=A+B
OR Gate Symbol

OR Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YA+B=Y |
0 | 0 | 0 |
1 | 0 | 1 |
0 | 1 | 1 |
1 | 1 | 1 |
What is NOT Gate in Hindi? (NOT Gate क्या होता है?)
OR Logic Gate Definition:-NOT गेट एक डिजीटल सर्किट है । जिसमें एक इनपुट और एक आउट्पुट होती है लेकिन NOT गेट मे जैसी इनपुट दी जाती है आउटपुट बदल जाती है। मतलब की अगर इनपुट हाई या ऑन दी जाएगी तो आउट्पुट लो या ऑफ आएगी और इनपुट अगर ऑफ या लो दी जाएगी तो आउटपुट हाई या ऑन आएगी।
NOT गेट मे दोनों या सभी इनपुट मे Inverse ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता है जिसे (-) से प्रदर्शित किया जाता है। OR गेट का Boolean Expression (Y=A) इस प्रकार होता है।
NOT Gate Boolean Expression
Y=A
NOT Gate Symbol

NOT Gate Truth Table
इनपुट | आउट्पुट |
A | YY=A |
0 | 1 |
1 | 0 |
What are Universal Logic Gate in Hindi? (यूनिवर्सल लॉजिक गेट कौन-कौन से होते है?)
- NOR Universal Logic Gate
- NAND Universal Logic Gate
- XOR Universal Logic Gate
- XNOR Universal Logic Gate
What is NAND Gate in Hindi? (NAND गेट क्या होता है?)
NAND Logic Gate Definition:-NAND गेट एक डिजीटल सर्किट है। AND गेट और NOT गेट को मिलाने से NAND गेट बनता है।
NAND गेट मे AND गेट और NOT गेट दोनों के फंगक्शन का प्रयोग किया जाता है। NOT गेट को AND गेट मे जोड़ने के कारण AND गेट की सभी आउट्पुट उल्टी हो जाती है।
NAND गेट मे दोनों या सभी इनपुट मे Multiplication और Inverse ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता है जिसे (A.B) से प्रदर्शित किया जाता है। NAND गेट का Boolean Expression (Y=A.B) इस प्रकार होता है।
NAND Gate Boolean Expression
Y=A.B
NAND Gate Symbol

NAND Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YA.B=Y |
0 | 0 | 1 |
1 | 0 | 1 |
0 | 1 | 1 |
1 | 1 | 0 |
What is NOR Gate in Hindi? (NOR गेट क्या होता है?)
NOR Logic Gate Definition:-NAND गेट एक डिजीटल सर्किट है। OR गेट और NOT गेट को मिलाने से NOR गेट बनता है।
NOR गेट मे OR गेट और NOT गेट दोनों के फंगक्शन का प्रयोग किया जाता है। NOT गेट को OR गेट मे जोड़ने के कारण OR गेट की सभी आउट्पुट उल्टी हो जाती है।
NOR गेट मे दोनों या सभी इनपुट मे Addition और Inverse ऑपरेशन का प्रयोग किया जाता है जिसे (A+B) से प्रदर्शित किया जाता है। NOR गेट का Boolean Expression (Y=A+B) इस प्रकार होता है।
NOR Gate Boolean Expression
Y=A+B
NOR Gate Symbol

NOR Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YA+B=Y |
0 | 0 | 1 |
1 | 0 | 0 |
0 | 1 | 0 |
1 | 1 | 0 |
What is XOR Gate in Hindi? (XOR गेट क्या होता है?)
NOR Logic Gate Definition:-XOR गेट मे अगर कोई एक, केवल एक इनपुट हाई होगी तो आउट्पुट मे हाई मिलेगा। मतलब की दोनों इनपुट हाई होंगी तो आउट्पुट लो मिलेगी। और दोनों इनपुट लो होंगी तो आउट्पुट लो मिलेगी।
XOR Gate Boolean Expression
Y=A⊕B
XOR Gate Symbol

XOR Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YY=A⊕B |
0 | 0 | 0 |
1 | 0 | 1 |
0 | 1 | 1 |
1 | 1 | 0 |
XOR Gate Construction? (XOR गेट कैसे बनता है?)
XOR Gate को बनाने के लिए दो AND गेट की इनपुट मे एक-एक NOT गेट को लगाया जाता है और दोनों AND गेट आउटपुट को OR गेट की इनपुट की तरह लिया जाता है जिससे XOR बनता है?
इनपुट | इनपुट | OR गेट | आउट्पुट |
A | B | (A+B) | YY=A⊕B |
0 | 0 | 0 | 0 |
1 | 0 | 1 | 1 |
0 | 1 | 1 | 1 |
1 | 1 | 1 | 0 |
What is XNOR Gate in Hindi? (XNOR गेट क्या होता है?)
XNOR Gate Boolean Expression
Y=A⊕B
XNOR Gate Symbol

XNOR Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | आउट्पुट |
A | B | YY=A⊕B |
0 | 0 | 1 |
1 | 0 | 0 |
0 | 1 | 0 |
1 | 1 | 1 |
XNOR Gate Construction? (XNOR गेट कैसे बनता है?)
XNOR Gate को बनाने के लिए दो AND गेट की इनपुट मे एक-एक NOT गेट को लगाया जाता है और दोनों AND गेट आउटपुट को OR गेट की इनपुट की तरह लिया जाता है जिससे XNOR बनता है.
XNOR Gate Truth Table
इनपुट | इनपुट | OR गेट | आउट्पुट |
A | B | (A+B) | YY=A⊕B |
0 | 0 | 0 | 1 |
1 | 0 | 1 | 0 |
0 | 1 | 1 | 0 |
1 | 1 | 1 | 1 |
Logic Gate PDF Download in Hindi
Password:-rna.net.in